Friday, September 18, 2026
Home Crime India जमुई में सात साल की बच्ची का संदिग्ध हालत में शव मिला,...

जमुई में सात साल की बच्ची का संदिग्ध हालत में शव मिला, शुक्रवार शाम से थी लापता

जमुई। शहर के नीमारंग मोहल्ले में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अर्धनिर्मित मकान के परिसर से सात वर्षीय बच्ची का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान मोहम्मद इकबाल की बेटी सहाना खातून के रूप में हुई है। बच्ची शुक्रवार शाम से लापता थी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

परिजनों ने बच्ची के साथ गलत हरकत के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बच्ची के पिता मोहम्मद इकबाल के अनुसार, शुक्रवार शाम उनकी बेटी घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक परिजन आसपास के इलाकों में बच्ची को खोजते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार सुबह जी पार्क ट्रेलर मोहम्मद सफीक के अर्धनिर्मित मकान परिसर में बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों के मुताबिक, बच्ची के गले पर भी निशान पाए गए हैं। इसके बाद परिवार ने गलत नीयत से बच्ची को अगवा कर हत्या किए जाने की आशंका जताई।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विश्वजीत दयाल, टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने फिलहाल किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया है और न ही बच्ची की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह तथा अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि नीमारंग में बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। एफएसएल टीम से भी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि घटना में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...