Friday, September 18, 2026
Home Crime India जिस बहन से राखी बंधवानी थी, उसी की हत्या की तहरीर लेकर...

जिस बहन से राखी बंधवानी थी, उसी की हत्या की तहरीर लेकर थाने पहुंचा भाई; पति पर केस दर्ज

देहरादून। रक्षाबंधन से ठीक पहले मोहिनी रोड के 4/4 इलाके में हुई महिला की हत्या ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। जिस बहन के हाथ से भाई को राखी बंधनी थी, उसी बहन की हत्या के बाद भाई को थाने पहुंचकर अपने जीजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ी। मृतका के भाई समरजीत ने अपने जीजा रामजी पाल पर बहन सोनू पाल की हत्या करने का आरोप लगाया है।

समरजीत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामजी पाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रामजी शराब का आदी था और नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

बताया गया कि अयोध्या निवासी 38 वर्षीय रामजी पाल परिवार और बच्चों के साथ मोहिनी रोड स्थित एक मकान के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा था। इसी दौरान उसकी पत्नी सोनू पाल से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रामजी ने कमरे के पास रखे धारदार पाठल से सोनू के गले पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पति के व्यवहार से लंबे समय से परेशान थी। शराब पीने के बाद रामजी अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और दोनों के बीच घरेलू विवाद होते रहते थे। पुलिस अब इन आरोपों के साथ ही दंपती के बीच पहले हुए विवाद और मारपीट की घटनाओं की भी पड़ताल कर रही है।

सीओ डालनवाला नितिन लोहानी के मुताबिक, सोनू के बड़े भाई समरजीत की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने देहरादून में ही सोनू का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के बच्चे फिलहाल उनके मामा समरजीत के साथ हैं। रक्षाबंधन से पहले हुई इस घटना से मायके और ससुराल पक्ष में मातम पसरा है। परिवार के सामने अब बच्चों के भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...