Sunday, September 20, 2026
Home Crime India रेल लाइन पर नग्न हालत में क्षत विक्षत मिले दो युवकों के...

रेल लाइन पर नग्न हालत में क्षत विक्षत मिले दो युवकों के शव, जांच शुरू

दरभंगा। सीतामढ़ी रेल लाइन पर जोगियारा और चंदौना हॉल्ट स्टेशन के बीच एक साथ दो युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनो युवक के शव नग्न हालत में क्षत विक्षत पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते स्थानीय थाना की पुलिस के साथ रेल पुलिस शव के पहचान में जुट गई है। दोनों मृत युवकों की पहचान चांद बाबू और इमरान के रूप में हुई है। दोनो रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे। दोनों सीतामढ़ी के पुपरी इलाके के रहने वाले थे।

स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि दोनों में से एक युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। प्रतीत होता है कि अपराधियों ने दोनों की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए दोनों की लाशों को 44 किमी दूर दरभंगा में रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंक दिया गया हो।

मरने वालों की पहचान मो चांद (26) और इमरान नद्दाफ (19) सभी सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के गंगटी पंचायत के वार्ड नंबर 4 के निवासी हैं। घटना की पुष्टि एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने करते हुए कहा है कि घटना स्थल पर सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी को भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस का कहना है कि दोनों युवक के शव रेलवे ट्रैक के बीचों बीच मिले। इनमें एक का सिर धड़ से काफी दूर पाया गया जबकि दूसरे का सिर शव से थोड़ी दूर पाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कहीं और दोनों युवकों का निर्मम तरीके से हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक  दिया गया है। मौके पर FSL की टीम को जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...