Sunday, September 20, 2026
Home Crime India श्मशान में मिली महिला की अधजली लाश, आरोपी गिरफ्तार

श्मशान में मिली महिला की अधजली लाश, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने गला घोंटकर की हत्या 

उदयपुर। मदार इलाके में स्थित श्मशान में एक महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि मृतका दिल्ली की निवासी थी, जो उदयपुर में रह रही थी। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 100 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच की। आखिरकार पुलिस को एक संदिग्ध क्रेटा कार मिली, जिसकी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस आरोपी विनोद टांक तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका लगातार विनोद से तरह-तरह की मांगें कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। आरोपी विनोद ने पहले मृतका का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार में डालकर मदार श्मशान ले गया। वहां पेट्रोल डालकर शव को आग लगा दी और फरार हो गया। उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि मृतका मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थी, लेकिन पिछले एक साल से उदयपुर में विनोद टांक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ही एस्कॉर्ट सर्विस का काम करते थे।

फिलहाल, मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, आरोपी विनोद से पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...