Friday, September 18, 2026
Home Crime India पानीपत में खूनी संघर्ष: ज़मीनी विवाद को लेकर पहले कार से मारी...

पानीपत में खूनी संघर्ष: ज़मीनी विवाद को लेकर पहले कार से मारी टक्कर, फिर चलाई गोलियां

हरियाणा। राज्य के पानीपत जिले के सुताना गांव में जमीन विवाद को लेकर सरपंच प्रतिनिधि सोनू पर जानलेवा हमला किया गया। गांव के ही अश्वनी उर्फ कल्लू और उसके साथियों ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, फिर चार राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां पेट में और एक गोली पैर में लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बाइक को टक्कर मारकर चलाई गोलिया

घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है। सोनू, जो ग्राम पंचायत सरपंच की प्रतिनिधि की भूमिका निभा रहे थे, अपने खेत जा रहे थे। उसी वक़्त अश्वनी ने कार से सोनू की बाइक को टक्कर मार दी। जब वो भागने लगे, तो आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग की। घायल सोनू को हमलावर मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती

गोली लगने के बावजूद सोनू ने फोन पर परिवार को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

12 घंटे बाद भी गिरफ़्तारी नही

सूचना पर डीएसपी सतीश वत्स और पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर अश्वनी उर्फ कल्लू और उसके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। सीआईए और थाना पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन 12 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पारिवारिक रंजिश नहीं, ज़मीनी विवाद 

पुलिस की शुरुआती जांच में घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है, हालांकि परिवार ने किसी रंजिश से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार, सोनू गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सिटी स्कैन तकनीशियन रह चुके हैं और तीन साल पहले सरपंच चुनाव के दौरान गांव लौटे थे। उनके पिता नरेश बिजली निगम में फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...