Friday, September 18, 2026
Home Crime UP प्रेमी से शादी करने के लिए की नेत्रहीन पति की हत्या, फिर...

प्रेमी से शादी करने के लिए की नेत्रहीन पति की हत्या, फिर ऐसे हुआ खुलासा 

मेरठ। जानीखुर्द में नेत्रहीन पति की नौकरी पाकर प्रेमी से शादी करने के सपने देखने वाली पूनम और उसका प्रेमी बुधवार को जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए। पूनम अपने प्रेमी के साथ मिलकर पांच साल से नरेंद्र को रास्ते से हटाने की फिराक में थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मृतक नरेंद्र पुत्र चांदराम निवासी पशु अस्पताल कंपाउंड सूरजकुंड जन्म से ही नेत्रहीन था। नरेंद्र पशु चिकित्सालय सूरजकुंड में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। नरेंद्र का विवाह 12 साल पहले पूनम पुत्री तेजपाल निवासी नई बस्ती टीपीनगर के साथ हुआ था।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पूनम का पांच साल से धीरज पुत्र हरिश्चंद निवासी लल्लापुरा नई बस्ती टीपीनगर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। धीरज पूनम से मिलने के लिए उसके घर भी जाने लगा था। इसको लेकर नरेंद्र की पूनम से कई बार कहासुनी भी हुई थी। इस दौरान धीरज ने पूनम से कहा कि अगर नरेंद्र को रास्ते से हटा देंगे तो उसकी नौकरी आश्रित कोटे से तुम्हें मिल जाएगी। इसके बाद दोनों शादी करके साथ रहेंगे। नरेंद्र को रास्ते से हटाने के लिए धीरज ने अपने दो मित्रों अमरदीप और चांद को 80 हजार रुपये में नरेंद्र की हत्या करने के लिए तैयार कर लिया।

हत्या करने के लिए 20 हजार रुपये पेशगी के अमरदीप और चांद को दे दिए। बाकी रुपये काम हो जाने के बाद देने तय हुए। प्लानिंग के तहत 22 अप्रैल को जब नरेंद्र अपनी बहन सुमन से मिलने निकला तो पूनम ने यह सूचना धीरज को दे दी। रास्ते में धीरज ने अमरदीप और चांद के साथ नरेंद्र को ई-रिक्शा में बैठा लिया। सिसौला रजबहे पर ले जाकर नरेंद्र को शराब पिलाई। नशा हो जाने पर नरेंद्र को रजबहे में डुबोकर मार दिया। शव पानी से बाहर निकाल कर पटरी पर रख दिया। वहीं, दूसरे दिन पुलिस ने नरेंद्र का शव बरामद किया। शिनाख्त ने होने पर अज्ञात में पंचनामा भर कर शव मोर्चरी भेज दिया।

नरेंद्र की पत्नी पूनम ने अगले दिन पोस्टमार्टम हाउस में नरेंद्र के शव की शिनाख्त की। पूनम ने नरेंद्र की हत्या करने का आरोप उसके परिवार वालों पर लगाकर मोर्चरी पर हंगामा भी किया। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए भोला झाल से उसके घर तक करीब 150 सीसीटीवी चेक किए। जिसमें नरेंद्र के साथ धीरज, अमरदीप और चांद नजर आ गए। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने बुधवार को पूनम, धीरज, अमरदीप और चांद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नरेंद्र की दो बेटियां एक 10 साल की और दूसरी साढ़े चार साल की है। परिजन और रिश्तेदार थाने में पूनम को कोसते रहे कि पूरा घर ही उजाड़ दिया। पूनम के प्रेमी ने बताया कि नरेंद्र ने उसे कई बार घर आने पर टोक दिया था, दोनों के बीच बहस भी हुई थी। जिसके बाद उसने नरेंद्र को मारने की प्लानिंग कर ली।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...