अलीगढ़। सोशल मीडिया साइट पर किसी भी अनजान की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेना भी कभी-कभी परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसा ही मामला हाथरस में सामने आया। फेसबुक पर युवक के अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और उससे 70 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित ने पैसे वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है।
युवक को फेसबुक पर पहले एक व्यक्ति के मित्र बनने की प्रार्थना आई। इसे स्वीकार करने पर युवक ने उसके फोटो मंगा लिए। कुछ देर बाद आरोपी ने उसके फोटो को अश्लील बनाकर उससे पैसे मांगे। न देने पर फोटो-वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। आरोपी ने एक खाते में 70 हजार रुपये डलवा लिये। पीड़ित युवक ने काेतवाली हाथरस गेट में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित युवक ने पुलिस से उसके ठगे गए रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।







