Saturday, June 20, 2026
Home Crime India आढ़तियों को बड़ा झटका, भरोसेमंद मुंशी ने रचाई ठगी की साजिश

आढ़तियों को बड़ा झटका, भरोसेमंद मुंशी ने रचाई ठगी की साजिश

मुंशी वसीम और उसके चार भाई आढ़तियों से रकम लेकर फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस

हरियाणा। दादरी की नई सब्जी मंडी में एक मुंशी और उसके भाइयों पर 13 आढ़तियों से करीब 13.88 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार होने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आढ़ती मनोज कुमार ने वसीम नामक व्यक्ति को ढाई साल पहले अपने व्यापार में मुंशी के रूप में नियुक्त किया था, जिसने कथित रूप से अपने भाइयों के साथ मिलकर यह साजिश रची।

मनोज कुमार, जो गांव हंसावास कलां के निवासी हैं और नई सब्जी मंडी में दुकान नंबर 56 पर आढ़त का कार्य करते हैं, ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी वसीम को ढाई वर्ष पूर्व नकद लेन-देन की जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया था। वसीम के साथ उसके भाई सदाम, फईम, नदीम और सलीम भी मंडी में लंबे समय से कार्यरत थे।

15 जून को चार आलू के ट्रकों की पेमेंट वसीम के पास थी, जिससे किसानों को भुगतान किया जाना था। लेकिन 16 जून की सुबह जब मनोज दुकान पर पहुंचे, तो वसीम के कमरे पर ताला लगा था। बार-बार संपर्क करने के प्रयास विफल रहे। कमरे की चाबी बाहर पड़ी मिली और अंदर जांच करने पर वसीम का सारा सामान और 15 दिनों की करीब 6 लाख रुपये की नकद राशि गायब थी।

अन्य आढ़तियों से ली गई रकम:

वसीम और उसके भाइयों पर अन्य आढ़तियों से भी बड़ी रकम लेकर फरार होने का आरोप है। आढ़ती मनोज ने बताया कि इस सुनियोजित धोखाधड़ी में कुल 13 आढ़तियों से रुपये लिए गए। विवरण इस प्रकार है:

  • मनीष शर्मा (दुकान 63बी): ₹23,000

  • सुनील गर्ग (दुकान 65): ₹45,000

  • नवनीत (दुकान 60): ₹18,000

  • कपिल (दुकान 57): ₹80,000

  • मुकेश कुमार (दुकान 52): ₹1,00,000

  • रामअवतार (दुकान 55बी): ₹25,000

  • विजय (दुकान 55ए): ₹45,000

  • जयप्रकाश (दुकान 23): ₹45,000

  • शैलेंद्र सैनी (दुकान 63ए): ₹42,000

  • राजेश: ₹1,50,000

  • अमित: ₹50,000

  • साहिल: ₹1,53,000

पुलिस कार्रवाई जारी:

शहर थाना पुलिस ने मनोज की शिकायत पर वसीम और उसके भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। व्यापारियों ने भरोसे के आधार पर वसीम को रकम सौंपी थी, जिससे यह घटना मंडी के कारोबारियों के लिए बड़ा झटका साबित हुई है। व्यापारी समुदाय ने पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है।

RELATED ARTICLES

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

उज्जैन डबल मर्डर केस का खुलासा, दामाद ने भाई के साथ मिलकर की थी सास और उसके साथी की हत्या

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले एक महिला...

मुजफ्फरनगर से चल रहे प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

देहरादून-  उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और नशे के काले कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)...

बीमार बेटे और बुजुर्ग मां ने की आत्महत्या! आर्थिक तंगी और बीमारी को माना जा रहा कारण

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मुख्यालय के रौड़ा सेक्टर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।...

बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाश: आसंडा गांव में घर के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से गंभीर घायल

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ क्षेत्र के आसंडा गांव में शुक्रवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के...

IGI एयरपोर्ट पर 34 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, कुआलालंपुर से आए यात्री को दबोचा

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी...

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा मासूम सकुशल बरामद, बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDRS) थाना पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बच्चों का अपहरण कर...

मऊ पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले सद्दाम चूड़ीवाला को 20 साल की कठोर जेल

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की एक विशेष पोक्सो (POCSO) अदालत ने मासूम बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त रुख अपनाते...

लुधियाना में प्रेमी जोड़े पर हमला, जान बचाने के लिए नहर में कूदे युवक-युवती

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कूमकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलो नहर पुल के पास दबंगई और हैवानियत का एक रोंगटे खड़े कर देने...

मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'खालिस्तान...

नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई...