Monday, March 16, 2026
Home Crime Delhi बवाना में कारोबारी की हत्या का दावा, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए...

बवाना में कारोबारी की हत्या का दावा, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंग ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली- दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए कारोबारी वैभव गांधी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा होने का दावा करने वाले एक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट जारी कर इस वारदात की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। पोस्ट में दावा किया गया है कि हत्या किसी लूट की कोशिश का हिस्सा नहीं थी, बल्कि कथित तौर पर रंगदारी से जुड़े विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

दिल्ली पुलिस इस दावे को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्ट के पीछे कौन लोग हैं और उनका गैंग से वास्तविक संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि की जा रही है। साथ ही हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं।

फैक्टरी के बाहर बरसाई गई गोलियां

पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 12:51 बजे पूठ खुर्द इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को जानकारी मिली कि 35 वर्षीय कारोबारी वैभव गांधी को उनकी फैक्टरी के बाहर निशाना बनाया गया। हमलावरों ने उन पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली सिर और तीन गोलियां पैरों में लगीं। गंभीर रूप से घायल वैभव गांधी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

औद्योगिक क्षेत्र में दहशत

घटना के बाद बवाना औद्योगिक क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वैभव गांधी अपने परिवार के साथ फैक्टरी नंबर-133, सेक्टर-4, डीएसआईआईडीसी बवाना में रहते थे। उनके परिवार में पिता सुरेंद्र गांधी सहित अन्य सदस्य हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...