Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP घर में घुसकर कक्षा आठ की छात्रा से की दुष्कर्म की कोशिश,...

घर में घुसकर कक्षा आठ की छात्रा से की दुष्कर्म की कोशिश, आहत होकर की खुदकुशी, रिपोर्ट दर्ज 

रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की। 13 वर्षीय छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। वारदात से आहत छात्रा ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। छात्रा की मां भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। पिता बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। मंगलवार की दोपहर छात्रा के पिता अपने दफ्तर में थे, जबकि मां पार्टी की किसी गतिविधि में शामिल होने गई थीं। माता-पिता के घर में न होने पर शाम के समय युवक घर में घुस आए।

मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंची तो कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे से बांधे गए फंदे पर बेटी का शव लटका हुआ था। महिला भाजपा नेता ने शहर के पुराना गंज निवासी दो युवकों व पहाडी़ गेट के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।

महिला भाजपा नेता का आरोप लगाया है कि तीन युवक उनकी बेटी को अक्सर परेशान करते रहते थे। युवकों के परिजनों से कई बार शिकायत की थी। इस पर मंगलवार की सुबह इस मामले में समझौता हुआ था। इसके बाद दोपहर के वक्त तीनों युवक उनके घर में घुस आए और बेटी को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उनका कहना है कि आरोपियों ने बेटी की भद्दी वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...