Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बलौली गांव में एंटी नारकोटिक सेल का छापा, प्रतिबंधित नशीली दवाओं के...

बलौली गांव में एंटी नारकोटिक सेल का छापा, प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक महिला गिरफ्तार

2022 में भी ड्रग केस में फंसी थी आरोपी, अब दोबारा हिरासत में

यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल ने बलौली गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 720 ट्रामाडोल कैप्सूल (प्रतिबंधित नशीली दवा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान गांव की सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बिना लाइसेंस नशीली दवाओं की बिक्री और भंडारण के चलते उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएसआई मंजीत, नवीन, रविंदर, ललित और जयपाल मराठा की टीम ने शुक्रवार को बलौली गांव में दबिश दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुनीता को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 720 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और बिलासपुर डीएसपी को बुलाकर जांच की गई। साथ ही ड्रग कंट्रोलर की टीम ने भी मौके पर कैप्सूल की जांच कर पुष्टि की कि सुनीता के पास कोई वैध लाइसेंस या कागजात नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि ट्रामाडोल शेड्यूल H1 श्रेणी की दवा है, जिसकी बिक्री कड़े नियमों के तहत ही संभव है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

पुराना मामला भी जुड़ा
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुनीता पर 2022 में भी नशीली दवाओं की तस्करी का केस दर्ज हो चुका है, जो अभी कोर्ट में लंबित है। लगातार दोबारा पकड़े जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...