Friday, March 20, 2026
Home Crime UP छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने की खुदकुशी, आरोपी की तलाश में जुटी...

छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने की खुदकुशी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश। मैनपुरी में छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी फंदे से लटक गई। घरवालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी किशोरी मंगलवार की दोपहर खेत पर शौच के लिए गई थी। वहां गांव का ही सुभाष राठौर खड़ा था। उसने किशोरी को पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया।

आरोपी ने गुस्से में गाली-गलौज करते हुए उसे पीटा। साथ ही धमकी दी कि अगर तूने घटना के बारे में किसी को बताया तो तुझे और परिवार के लोगों को मार दूंगा। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी बदहवास घर पहुंची। शाम को जब घर पर कोई नहीं था, तो उसने छत पर बनी रसोई में दुपट्टे से फंदा कसकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी का शव फंदे पर लटका देख चीख पड़े। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत छेड़छाड़, पीटने, धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...