उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद जिले की नंदनगरी कॉलोनी में दबंग ने दरवाजे पर खड़ी वृद्धा को खींचकर लात घूसों से बुरी तरह पीटा। घायल वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।करीब एक मिनट के वीडियो में एक दबंग घर के दरवाजे पर खड़ी वृद्धा को खींचकर नीचे गिरा कर उन्हें लात घूसों से पीट रहा है।
पास खड़ा युवक वृद्धा को बचाने का प्रयास कर रहा है, मगर दबंग वृद्धा को लगातार पीटता रहा। इसके बाद दबंग जैसे ही रास्ते में पड़ी ईंट उठाने जाता है तभी वृद्धा ने किसी तरह अपने घर में घुसकर जान बचाई। पुलिस का कहना है कि घटना की एनसीआर दर्ज है। आरोपी की तलाश की जा रही है।







