Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 50 करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 50 करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह बेनकाब, 10 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के शाहीन बाग थाना क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह गिरोह अब तक देशभर में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के साथ-साथ केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस ने एक आरोपी को दुबई भागने की कोशिश करते समय मुंबई एयरपोर्ट से दबोच लिया। जांच के दौरान राष्ट्रीय साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल पर इस गिरोह से जुड़ी 66 से अधिक शिकायतें सामने आई हैं, जबकि दो आरोपी पहले से ही अलग-अलग साइबर अपराध मामलों में वांछित थे।

शिकायत से खुला ठगी का जाल
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी के अनुसार, 7 दिसंबर 2025 को शाहीन बाग निवासी एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित को व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाले लोगों ने गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी दी और करीब एक लाख रुपये की ठगी कर ली।

शिकायत मिलते ही शाहीन बाग थाना पुलिस की टीम ने तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। बैंक खातों, कॉल डिटेल्स और डिजिटल ट्रेल को जोड़ते हुए पुलिस ने इस संगठित नेटवर्क तक पहुंच बनाई। लगातार तकनीकी निगरानी और जमीनी कार्रवाई के बाद अलग-अलग राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम और विदेशी कनेक्शन
जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य म्यूल बैंक खातों, अवैध सिम कार्ड और कई डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल कर ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करते थे। कुछ आरोपी केवल खातों की व्यवस्था करते थे, जबकि कुछ व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को पुलिस या जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी एक बड़े अंतरराज्यीय और सीमा पार साइबर नेटवर्क का हिस्सा हैं, जिनका सीधा संबंध विदेशों तक फैला हुआ है।

डिजिटल अरेस्ट एक बड़ा धोखा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून में “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई प्रक्रिया नहीं है। कोई भी पुलिस, कोर्ट, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी एजेंसी फोन, वीडियो कॉल या व्हाट्सएप के जरिए न तो गिरफ्तारी करती है और न ही पैसे की मांग करती है।

सतर्कता ही बचाव
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी कॉल से घबराएं नहीं, तुरंत कॉल काट दें और ओटीपी, बैंक विवरण या दस्तावेज साझा न करें। संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर दें।

पुलिस का कहना है कि जागरूकता और समय पर रिपोर्टिंग ही साइबर अपराधियों के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...