फरीदाबाद – बल्लभगढ़ क्षेत्र में मामूली कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई, जब एक युवक पर गोली चला दी गई। घटना बालाजी कॉलेज रोड की बताई जा रही है, जहां सड़क पर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, बाइक सीधी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और एक युवक ने गुस्से में आकर हथियार निकाल लिया। इसके बाद उसने सामने खड़े युवक पर फायर कर दिया।
गनीमत रही कि गोली युवक को सीधे नहीं लगी और चेहरे के पास से निकल गई, जिससे वह बड़ी घटना से बच गया। फायरिंग के बाद आरोपी युवक और उसके साथ मौजूद युवती मौके से भाग निकले।
सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से हथियार भी बरामद किया गया है, जिसे आरोपियों द्वारा जल्दबाजी में छोड़ दिया गया था।
आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







