रातीबड़ थाने के एसआई गौरव पांडेय के अनुसार, छात्रा का आरोपी के घर आना-जाना था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा कर बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने छात्रा को शादी का भरोसा दिलाकर अपने झांसे में ले लिया।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने अगस्त 2026 में पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह लगातार छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी छात्रा आरोपी से शादी करने को कहती, वह किसी न किसी बहाने से बात टाल देता था। पिछले कुछ दिनों से आरोपी ने छात्रा से फोन पर बातचीत करना भी बंद कर दिया था।
आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर छात्रा बुधवार को रातीबड़ थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।







