Friday, September 18, 2026
Home Crime UP अफसर के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप,...

अफसर के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप, आपत्तिजनक फोटो खीच कर वायरल करने दी धमकी 

वाराणसी। जम्मू-कश्मीर में तैनात एक लेफ्टीनेंट कर्नल ने अपने साथी अफसर के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और 80 लाख का फ्लैट सहित अन्य मांगों को लेकर प्रताड़ित करने की शिकायत पुलिस आयुक्त से की है। पुलिस आयुक्त के कहने पर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ कैंट थाने में दुष्कर्म और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आजमगढ़ जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 41 वर्षीय महिला अफसर के अनुसार, तैनाती के दौरान उनकी लेफ्टीनेंट कर्नल देवाशीष मुखर्जी से दोस्ती हुई थी। देवाशीष ने सजातीय होने का हवाला देकर उनसे विवाह करने के लिए कहा। इसके लिए देवाशीष ने उन्हें कैंट थाने के नदेसर क्षेत्र के काशीराज अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में बातचीत के लिए बुलाया।  21 मई को वाराणसी आने के लिए देवाशीष ने उन्हें फ्लाइट का टिकट भेजा। बातचीत के दौरान देवाशीष की मां सुष्मिता मुखर्जी भी वहां मौजूद थी। देवाशीष की मां ने उन्हें बहू के रूप में स्वीकार करने की बात कही। इसका लाभ उठा कर देवाशीष ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किये। अगले दिन देवाशीष की मां ने 80 लाख रुपये का फ्लैट और शादी का पूरा खर्च उठाने की बात कही। इसे लेकर उनकी देवाशीष और उसकी मां से काफी नोकझोंक हुई।

देर रात देवाशीष उनके कमरे में फिर आया और जबरन शारीरिक संबंध स्थापित कर फोटो व वीडियो बना लिया। इसके बाद देवाशीष और उसकी मां ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस बुलाने की बात कहने पर देवाशीष ने पैर पकड़ कर माफी मांगी और शादी की बात कही। शादी की बात करने पर देवाशीष एक मंदिर में ले जाकर उन्हें माला पहना दी। इसके बाद जब वह देवाशीष के साथ उसकी मां के पास गईं तो उनसे फिर 80 लाख रुपये की मांग की गई। रजिस्टर्ड शादी की बात करने पर देवाशीष ने 80 लाख रुपये देने, अपनी मां से माफी मांगने और अप्राकृतिक शारीरिक संबंध के लिए तैयार होने की बात कही। महिला अफसर ने बताया कि देवाशीष से उन्होंने कहा कि वह पुलिस से शिकायत करेंगी तो उसने धमकी दी कि वह उनकी सारी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। परेशान होकर उन्होंने पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से गुहार लगाई। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...