वाराणसी। आईआईटी-बीएचयू में बीटेक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों की पहचान बृज एन्क्लेव कॉलोनी सुंदरपुर के कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा के आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और बजरडीहा के सक्षम पटेल के रूप में हुई है। तीनों बीजेपी सेल से जुड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी वाराणसी के ही रहने वाले हैं और पुलिस ने उस बुलटे बाइक को भी बरामद कर लिया है जिसका इस वारदात में इस्तेमाल किया गया था।
2 नवंबर को पीडि़त आईआईटी सेकेंड ईयर की छात्रा अपने न्यू गर्ल्स हॉस्टल से रात में लगभग डेढ़ बजे वॉक पर निकली थी, तभी रास्ते में मिले एक साथी के साथ कुछ दूर आगे बढ़ी थी कि 3 की संख्या में बुलेट बाइक सवार अज्ञात युवक कैंपस के अंदर आए और छात्र-छात्रा को जबरदस्ती अलग-अलग कर दिया और फिर उसका यौन उत्पीडऩ किया था। छात्रा ने जो पुलिस को तहरीर दी है, उसमें लिखा है कि युवकों ने मुंह दबा दिया और एक कोने में लेकर चले गए।
पहले किस किया फिर कपड़े निकालकर वीडियो और फोटो भी बनाया और दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने के बाद उन युवकों ने मारने की धमकी भी दी। यहीं नहीं उन युवकों ने फोन भी ले लिया और करीब 10-15 मिनट मुझे रखा और फिर छोड़ दिया। किसी तरह जान बचाकर भागी तो मुझे बाइक की आवाज सुनाई दी।







