Friday, September 18, 2026
Home Crime UP पत्नी और चार साल के बेटे की हत्या कर की आत्महत्या, रसोई...

पत्नी और चार साल के बेटे की हत्या कर की आत्महत्या, रसोई में जाकर लगाई फांसी 

झांसी। दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शनिवार की रात को प्रेमनगर की पुरानी पुलिस चौकी के तलैया मोहल्ले में हुई वारदात से लोग सिहर उठे। एक ऑटो चालक ने मायके में भतीजे का जन्मदिन मनाने आई अपनी पत्नी और चार साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। ऑटो चालक ने बेटे को मारने के बाद उसके शव को कपड़े के सहारे पंखे के कुंडे से लटका दिया था। पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक शराब पीने का आदी था। आज भी वह शराब के नशे में ही ससुराल पहुंचा था। उस वक्त घर में मां-बेटे के अलावा कोई नहीं था। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद दोनों की हत्या करके खुद ने भी रसोई में जाकर फांसी लगा ली।

शहर कोतवाली के पठौरिया मोहल्ला निवासी नीलेश साहू (40) का आठ साल पहले तलैया मोहल्ला निवासी प्रियंका (35) से विवाह हुआ था। परिवार में चार साल का बेटा हिमांशु था। नीलेश ऑटो चलाता था। 29 मई को प्रियंका के भतीजे प्रियांशु के पहला जन्मदिन था। बर्थ डे मनाने प्रियंका अपने बेटे हिमांशु के साथ 28 मई को मायके आ गई। तब से वह यहीं रह रही थी। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि परिजनों से की गई पूछताछ के बाद जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शनिवार शाम प्रियंका की मां कमलेश पास के मोहल्ले बल्लमपुर गई थी जबकि भाई मोनू अपनी छोटी बहन से मिलने बबीना चला गया।

घर में सिर्फ प्रियंका और उसका चार साल का बेटा हिमांशु ही था। रात को करीब सात बजे शराब के नशे में नीलेश भी वहां पहुंचा। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। घर से तेज आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई। रात करीब नौ बजे जब प्रियंका का भाई मोनू घर पहुंचा तब सामने वाले कमरे में प्रियंका का शव जमीन पर पड़ा था। उसके चेहरे से खून बह रहा था। उसी कमरे में मासूम हिमांशु का शव फंदे से लटका था। किचन में नीलेश का शव भी फंदे पर झूल रहा था।
यह खौफनाक दृश्य देखकर मोनू बदहवास हो उठा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। एसएसपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच पड़ताल में घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आई है। नीलेश शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। आज भी शराब पीकर वह आया था। उसके बाद ही उसने अपनी पत्नी और बेटे को मारा। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...