Thursday, September 17, 2026
Home Crime India घर में सो रहे अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के...

घर में सो रहे अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला, इलाज के दौरान मौत

झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में होली की रात एक अधिवक्ता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घर में सो रहे वकील पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सिलानी गांव के विजयलक्ष्मी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता देवराज चाहर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना छारा चुंगी इलाके की है, जहां देर रात अज्ञात व्यक्ति ने सो रहे देवराज चाहर के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उन्हें पहले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक भेजा गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।

इस घटना से वकील समुदाय में भारी आक्रोश है। मामले के विरोध में बार एसोसिएशन ने कामकाज स्थगित कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक गोयल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...