Friday, September 18, 2026
Home Crime UP अल्ट्राटेक और डालमिया ब्रांड की नकली सीमेंट बनाते पकड़े गए आरोपी

अल्ट्राटेक और डालमिया ब्रांड की नकली सीमेंट बनाते पकड़े गए आरोपी

फर्जी पैकिंग कर बाजार में सप्लाई की जा रही थी घटिया क्वालिटी की सीमेंट

गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र में नकली सीमेंट तैयार करने की एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। लखनऊ एसटीएफ ने बुधवार देर शाम मड़वरिया कुआं चौकी के पास स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली सीमेंट और उससे जुड़ा पैकिंग सामान बरामद किया। छापे के दौरान 400 बोरी तैयार सीमेंट, अल्ट्राटेक और डालमिया ब्रांड की 350 से ज्यादा खाली बोरियां, तौल मशीन और पैकिंग उपकरण भी मिले। मामले में गोदाम मालिक और दो मजदूरों को हिरासत में लिया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में घटिया या पुराने सीमेंट को एकत्र कर ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोरियों में भरकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। यह पूरी गतिविधि एक ऐसे स्थान पर चल रही थी, जो नजदीक ही स्थित पुलिस चौकी से महज 250 मीटर की दूरी पर है। एसटीएफ ने बरामद सभी सामग्री स्थानीय बेलीपार थाने के हवाले कर दी है। अल्ट्राटेक और डालमिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम के दुरुपयोग की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है, जिन्हें जांच के लिए बुलाया गया है।

लखनऊ एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश मिश्रा के अनुसार, गोदाम में मिली सामग्री और उपकरणों को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है ताकि इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जा सके। एसटीएफ यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह की पहुंच किसी बड़े सिंडिकेट या अन्य जिलों तक है। गुरुवार सुबह ब्रांडेड कंपनियों के प्रतिनिधि भी जांच में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...