Thursday, May 14, 2026
Home Crime Uttarakhand विक्रम शर्मा हत्याकांड में एक लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विक्रम शर्मा हत्याकांड में एक लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को देहरादून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पर हत्या की साजिश रचने और घटना में शामिल आरोपियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पश्चिम बंगाल में छिपा हुआ था।

जानकारी के अनुसार 13 फरवरी 2026 को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास जिम से बाहर निकलते समय विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान झारखंड से आए कई आरोपियों की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने 12 मई को मुखबिर की सूचना पर सहारनपुर के रेलवे रोड स्थित होटल सूर्यलोक के सामने से यशराज सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर, झारखंड को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दुकानों में खाद्य सामग्री सप्लाई का काम करता था और विशाल सिंह के कहने पर अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रम शर्मा की हत्या की योजना बनाई थी।

आरोपियों ने पहले नोएडा और दिल्ली में भी हत्या का प्रयास किया था, लेकिन भीड़भाड़ और सुरक्षा के चलते सफल नहीं हो सके। इसके बाद देहरादून में हत्या की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने विक्रम शर्मा की दिनचर्या और आवाजाही की कई दिनों तक रेकी की और जिम आते-जाते समय वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।
जांच में सामने आया कि घटना के लिए इस्तेमाल किए गए संसाधनों और आरोपियों के आने-जाने के खर्च के लिए यशराज सिंह ने आर्थिक मदद की थी। उसने यूपीआई के जरिए फ्लाइट टिकट, होटल, स्कूटी और मोटरसाइकिल किराये सहित अन्य खर्चों के लिए पैसे भेजे थे।

एसएसपी Ajai Singh Dobhal ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी अपने पिता और अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था। उसका पिता पहले ही झारखंड से गिरफ्तार किया जा चुका है। यशराज पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में रिश्तेदारों के यहां छिपा हुआ था। पुलिस के अनुसार वह अपने पिता के वकील से मिलने हरिद्वार आया था और कानूनी सलाह के लिए सहारनपुर पहुंचा, जहां संयुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।

RELATED ARTICLES

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...