श्रावस्ती। थाना भिनगा पुलिस’ ने रामअछैवर पुत्र सुन्दर निवासी किडियावनपुरवा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती को 18 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना को0 भिनगा मे धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना को0 भिनगा पुलिस’ ने इरफान पुत्र इमामअली निवासी कुन्नपुर नौशहरा थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती को 01 अदद अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना को0 भिनगा मे धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
जनपद श्रावस्ती के विभिन्न थानाक्षेत्रों से शांतिभंग करने के आरोप में कुल 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पाबंदी हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैरियर चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग गयी, जिसके अन्तर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहनों की चेकिंग की दौरान 62 वाहनों का मोटर अधिनियम से ई-चालान कर रू0 70,000 का शमन किया गया।







