Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बराबरी से शराब न पिलाने पर की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बराबरी से शराब न पिलाने पर की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। 22 दिन पहले चूड़ी श्रमिक की गला दबाकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार किया है। हत्या करने का मुख्य कारण बराबरी से शराब न पिलाना था। दोनों दोस्त थे और प्रतिदिन साथ में ही शराब पीते थे। इस हत्याकांड को खोलने के लिए पुलिस टीम को बेलदार (मजदूर) बनकर कई दिनों क्षेत्र में घूमना पड़ा। तब जाकर सफलता मिल सकी।

एसपी सिटी रविंशंकर प्रसाद ने बताया कि मोहल्ला दखल निवासी बबलू (22) की 19 मार्च की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 20 मार्च को घर से करीब 200 मीटर दूर पड़ा मिला था। पिता झम्मनलाल की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीम लगाई गई थीं। पुलिस टीम लगातार सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थीं। शनिवार को तथ्य हाथ लगते ही थाना प्रभारी राजेश पांडेय, एसआई सुनील कुमार, विधानचंद्र ने संतोष नगर निवासी संजय उर्फ संजू उर्फ नसीरा को बंबा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि 19 मार्च की रात संजय और बबलू ने साथ शराब पी थी। इसके बाद संजय के रुपये खत्म हो गए थे। इसके बाद बबलू से शराब लाने की कहने पर बबलू ने थप्पड़ मारने के बाद गाली-गलौज कर दी। संजय गुस्से में वहां से कुछ दूर गया। इसके बाद बबलू का पीछ़ा करते ही बालू की टाल पर पहुंच गया और बबलू की हत्या कर दी।

पुलिस टीम में शामिल एसआई विधानचंद्र कुशवाह व सुनील सिंह ने मजदूर की तरह गमछा सिर पर बांधा और क्षेत्र में जानकारी जुटाई। मजदूर का हुलिया बनाया। कई स्थानों पर मजदूर बनकर घूमते रहे। मामले में कई स्थानों के कैमरे भी खंगाले थे। साथ ही लोगों से जानकारी भी जुटाई थी। जिस पुलिस टीम को हत्याकांड के पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया था। वह आरोपी संजय को सबूत तलाशने के लिए साथ लेकर घूमती रही। पुलिस टीम को यह नहीं पता था कि संजय ही बबलू का हत्यारा है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...