Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP जमीनी विवाद को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला, आरोपी फरार

जमीनी विवाद को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला, आरोपी फरार

यूपी। अमेठी में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला किया। युवक की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई। गांव के लोगों को देखकर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल और परिवार के लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुनिया का पुरवा मजरे मऊ अतवारा गांव की है। गांव निवासी रंजीत कुमार (32) सुबह शौच के लिए निकला था। वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के कुछ लोगों ने इस पर हमला बोल दिया। पीट-पीटकर घायल कर दिया। गोली मारने का भी आरोप है। चीख पुकार सुन आसपास के लोग भागकर पहुंचे।

लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। खबर मिली तो परिजन भागकर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 और एम्बुलेंस को फोन किया। आनन-फानन उसे जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल सहित परिजनों ने गांव निवासी एक युवक को आरोपित करते हुए जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में हमला कर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगा रहे हैं।

घायल के भाई का आरोप है कि इसी मामले को लेकर पूर्व में उसकी नहीं पिटाई की जा चुकी है। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि उसके पिता को भी घसीटकर मारा गया था। उसे एक्सीडेंट की शक्ल दी गई थी। घायल की बहन का आरोप है कि स्कूल जाते समय गांव के दबंग उसके साथ छेड़खानी करते हैं। इससे वह डरी और सहमी रहती है। आरोप है कि इन सभी मामलों की शिकायत कई बार पुलिस से करने पर पुलिस सभी मामलों का प्रूफ मांगती है। आरोपी मनबढ़ और दबंग होने से परिवार के लोगों का गांव में रहना मुश्किल हो गया है।

RELATED ARTICLES

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...