रायबरेली। एक गांव की रहने वाली तेरह वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले एक युवक में दुष्कर्म किया । उसके बाद डरा धमका कर किसी को कुछ ना बताने की नसीहत भी दे डाली । और कहा कि यदि किसी से कुछ कहा तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा । किशोरी के पिता ने बताया कि उक्त युवक ने उसकी नाबालिक बेटी को जबरन एक फ़ोन दिया।
17 जुलाई की दोपहर उसकी बेटी को गांव स्थित एक बाग में धमकी देकर बुलाया। जहाँ उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। तब से वह उसे रोजाना बुलाने की कोशिश करता है। न जाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जब किशोरी ज्यादा परेशान हो गई। तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई है। पीडि़त पिता ने बताया कि थाने में तहरीर देकर घटना से अवगत कराया गया है।थानाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है । घटना की जांच की जा रही है ।







