Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी को किया अगवा, दो माह तक...

दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी को किया अगवा, दो माह तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता के हाथ पर लिखे ओम को तेजाब से जलाया और जबरन मांस भी खिलाया

मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

मुरादाबाद। भगतपुर थाना इलाके की एक किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक कार से अगवा कर ले गए। उसे दो माह तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के हाथ पर लिखे ओम को तेजाब से जला दिया और उसे जबरन मांस भी खिलाया।  पुलिस ने पीड़िता के चाची की तहरीर पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। अनुसूचित जाति की महिला ने तीन मार्च को भगतपुर थाने में क्षेत्र के दौलपुरी बमनिया निवासी सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

जिसमें महिला ने बताया कि उसकी जेठानी की 14 वर्षीय बेटी दो जनवरी 2025 को कपड़े सिलवाने के लिए टेलर के पास बाजार जा रही थी। रास्ते में कार सवार आरोपी मिल गए और उन्होंने पीड़िता को जबरन कार में खींच लिया और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। यहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके हाथ पर लिखे ओम को भी तेजाब से जला दिया। इस दौरान पीड़िता को जबरन मांस भी खिलाया गया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसको तरह-तरह की यातनाएं दीं।

किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची तो उसने परिजन और चाची को आपबीती सुनाई। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह किसी को इस घटना के बारे में बताएगी तो उसकी और उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की चाची की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पीड़िता किशोरी ने अपने परिवार और पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे किसी कमरे में बंधक बनाकर रखा था। जब वह अपने घर जाने की बात कहती थी तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। उसे तरह-तरह की घटनाएं देते थे। आरोपी धमकी देते कि अगर अपने घर जाने की बात करेगी तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आरोपी उसे एक दिन ट्रेन में बैठाकर किसी दूसरी जगह लेकर जा रहे थे। ट्रेन में मौका पाकर उसने एक यात्री से मोबाइल लेकर परिवार से बात करने की कोशिश की तो आरोपियों ने पीड़िता को पीटा और मोबाइल देने वाले युवक के साथ भी मारपीट की थी।

इसके बाद भोजपुर क्षेत्र में ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। यहां से पीड़िता मौका पाकर निकल गई और अपने घर पहुंचकर परिवार को घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार और गांव के लोगों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस मामले में बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता की चाची का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...