Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP शादी के दो दिन बाद की युवती की हत्या, मृतका के पिता...

शादी के दो दिन बाद की युवती की हत्या, मृतका के पिता दो बहनोई समेत पांच लोगों को उम्रकैद की सजा

बरेली। शादी के दो दिन बाद ही बेटी की हत्या करने वाले पिता, मृतका के दो बहनोई समेत पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। स्पेशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सभी दोषियों पर 40-40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। युवती गांव के एक युवक से प्रेम करती थी। घरवालों ने उसकी जबरन शादी कराई थी। शाही थाना क्षेत्र के गांव दाढ़ा निवासी तोताराम ने बेटी मुन्नी की शादी भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी देवेंद्र के साथ 22 अप्रैल 2023 को कराई थी। बेमन रह रही मुन्नी की ससुरालवालों ने अगले दिन ही शिकायत कर दी।

इससे नाराज तोताराम 23 अप्रैल की रात को ही दो दामादों और दो रिश्तेदारों के साथ बेटी की ससुराल पहुंच गया। 24 की सुबह उसे लेकर घर के लिए निकल गया। शाम को शंखा रोड के पास झाड़ियों में लोगों को मरणासन्न हालत में एक युवती मिली। सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि मरने वाली युवती मुन्नी थी। पुलिस ने 25 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता चला कि वारदात को तोताराम, उसके दामाद दिनेश, छेदालाल और रिश्तेदार पप्पू व खूबकरन ने अंजाम दिया है।

इन लोगों ने कबूल किया था कि गला दबाने के बाद उसके मुंह के अंदर व चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। इसके बाद मरा समझकर उसे वहीं छोड़कर भाग आए थे। कोर्ट ने सभी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि अदा न करने पर छह-छह माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी। परिवार वालों और रिश्तेदारों ने मुन्नी की शादी जबरन देवेंद्र के साथ कराई थी। वह बार-बार गांव के अजय से शादी करने की जिद कर रही थी।

देवेंद्र के साथ फेरे लेने से इन्कार करने पर बहनोई ने तमंचा दिखाकर मुन्नी को धमकाया था। जयमाला के दौरान भी उसको पीटा गया। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो हत्याकांड चर्चाओं में आ गया। मुन्नी का पिता तोताराम नहीं चाहता था कि उसकी शादी अजय के साथ हो। देवेंद्र से शादी कराने के लिए उसने नाते-रिश्तेदारों की मदद ली। पुलिस ने घटना के 12 घंटे बाद ही जब हत्याकांड का खुलासा किया तो लोग भी सन्न रह गए।

मुन्नी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। उसकी मौत के बाद पिता व अन्य रिश्तेदार नहीं आए। ताऊ ने अंतिम संस्कार किया था। हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल था। उसको बाल सुधार गृह भेजा गया था। तोताराम चार अन्य रिश्तेदारों के साथ 23 अप्रैल की रात मुन्नी की ससुराल में रुका। अगले दिन सुबह नौ बजे वह और रिश्तेदार देवचरा गए। वहां से टॉयलेट क्लीनर (लाइट एसिड) खरीदा। शाम चार बजे बेटी को साथ लेकर दो बाइक से ये लोग गांव को चले। रास्ते में कई जगह रुके भी।

झुमका तिराहे के होटल पर खाना खाया था। जांच के दौरान पुलिस को यहां का वीडियो फुटेज भी मिला। ये लोग रात में शंखा रोड पहुंचे। यहां मुन्नी को पकड़कर झाड़ियों में ले जाने के बाद गला दबा दिया। मरा समझने के बाद उसके मुंह के अंदर, चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया। झाड़ियों में उसे छोड़ने के बाद सभी फरार हो गए। हत्याकांड के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत एसओजी को लगाया गया था। भमोरा पुलिस को भगवानपुर में तस्दीक करने की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस टीमें तोताराम और उसके रिश्तेदारों पर नजर रखी थीं। सर्विलांस सेल ने कई नंबरों की डिटेल निकालकर जांच की। एक टीम ने देवचरा बाजार से लेकर फतेहगंज पश्चिमी रोड तक के सीसीटीवी की जांच की तो सभी कड़ियां जुड़ गईं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...