Monday, March 16, 2026
Home Crime UP नोएडा के मामूरा में युवती ने की आत्महत्या, ब्लैकमेलिंग से परेशान थी...

नोएडा के मामूरा में युवती ने की आत्महत्या, ब्लैकमेलिंग से परेशान थी पीड़िता

नोएडा- नोएडा के मामूरा क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या  का मामला सामने आया है। नोएडा के थाना फेज-थ्री क्षेत्र में रहने वाली युवती का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने तीन लोगों पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

परिवार का कहना है कि कुछ लोग कथित रूप से युवती को आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर पैसे मांग रहे थे। लगातार दबाव और धमकियों से वह मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों के अनुसार, इसी तनाव के चलते उसने 21 फरवरी को आत्मघाती कदम उठा लिया।

शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि परिवार द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों द्वारा अलग-अलग नंबरों से कॉल और मैसेज भेजे जाने की बात सामने आई है। डिजिटल फॉरेंसिक टीम सोशल मीडिया अकाउंट्स और व्हाट्सएप डेटा खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ब्लैकमेलिंग का सिलसिला कब से चल रहा था और कितनी रकम की मांग की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी करने वालों को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: साइबर पुलिस टीम ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार...

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

Bihar: मुंगेर में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बिहार: जमालपुर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रंजीत...

भोपाल में घायल युवक का अस्पताल तक पीछा, हमलावरों ने इमरजेंसी गेट पर की फायरिंग

Bhopal Crime News: भोपाल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां हमलावरों ने घायल युवक का पीछा करते हुए अस्पताल तक फायरिंग कर...

बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी करने वालों को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: साइबर पुलिस टीम ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार...