आगरा। घर से नाराज होकर निकली 14 वर्ष की किशोरी के साथ प्राइवेट बस में सवारियां भरने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। किशोरी ने पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी थी। एक माह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। शहर की रहने वाली किशोरी दिसंबर 2023 में घर से नाराज होकर निकल गई। वह इंदौर जाने वाली निजी स्लीपर कोच में सवार हो गई। किशोरी को अकेला देख बस में सवारी भरने वाले युवक ने दुष्कर्म कर दिया।
दहशत के चलते किशोरी धौलपुर में उतर गई। वहां पुलिस की पुलिस ने उसे आगरा बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया। काउंसलिंग के बाद किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी थी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से मैनपुरी के थाना बिछवां के नगला मैसूर का रहने वाला है। वर्तमान में इंदौर में किराए पर रहता था।







