Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP शादी में आए एक युवक की बदमाशों ने पीट- पीटकर की हत्या,...

शादी में आए एक युवक की बदमाशों ने पीट- पीटकर की हत्या, मौके पर हुए फरार 

भरवारी (आरएनएस)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बघेलापुर गांव में देर रात शादी में आए एक युवक की कुछ लोगों ने ईंट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान मौजूद मृतक के साले ने शोर मचाया तो आरोपी बदमाश फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

करारी कोतवाली क्षेत्र के बरई बंधवा गांव का बबलू सरोज पुत्र वासुदेव (34) सोमवार को पत्नी और बच्चों के साथ कोखराज के बघेलापुर गांव रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे वह मोटरसाइकिल लेकर गांव के बाहर शौच के लिए गया। तभी पकसराई थाना चरवा आई बारात में शामिल होने आए पांच पिकअप सवार लोगों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसके पास से रुपए, मोबाइल और बाइक की चाभी छीन लिया। बबलू ने जब इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने पीछे से उसके सिर के नीचे ईंट से वार कर दिया। इससे बबलू जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी बदमाश उसे ईंट व पैर से पीटते रहे। वहीं थोड़ी दूर पर मौजूद मृतक के 12 वर्षीय साले ने शोर मचाया तो रोहित पुत्र यशवंत सरोज निवासी लालपुर बड़ागांव थाना संदीपन घाट ने बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की। बदमाशों ने रोहित को भी ईंट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद पिकअप सवार बदमाश भाग गए।

इसके बाद पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर का है। मृतक के तीन बच्चे काजल 7, कार्तिक 5, ऋतिक 3 है। घटना के बाद से पत्नी अनारकली व बच्चों का बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...