Thursday, June 18, 2026
Home Crime India युवती से बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में की युवक की...

युवती से बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में की युवक की हत्या, चाकू से किए कई वार

हिसार। जिंदल चौक पर युवती से बातचीत करने को लेकर हुए विवाद में दोस्त का बीच-बचाव करने आए पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला के कुक 22 वर्षीय पुतन की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। झगड़े में मृतक का दोस्त रिशु भी घायल हो गया। तीन-चार युवकाें ने वारदात को अंजाम दिया। हमले की वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी और पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम मौके पर पहुंची। शनिवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल रिशु के बयान पर आकाश और अन्य पर हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दिए गए बयान में उत्तर प्रदेश के जिला बहराईच के गांव कपूरपुर के रहने वाले रिशु ने बताया कि वह पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला के आवास पर 2020 से कुक का काम करता है। गांव का ही पुतन भी कुक का काम करता था। उसने बताया कि एक युवती के साथ मेरी बातचीत होती है। इसी बात को लेकर आकाश नामक युवक झगड़ा करता था। वह युवती का नंबर डिलीट करने को कहता था। शुक्रवार रात 10 बजे आकाश ने फोन कर मुझे जिंदल चौक के पास बुलाया। दोस्त शंकर के साथ वहां पर चला गया। पुतन भी कुत्ते को घुमाने को लेकर घर से बाहर जिंदल चौक की तरफ आया था।

रिशु ने बताया कि जब जिंदल चौक के पास पहुंचा तो वहां आकाश और उसके दोस्त स्कूटी लेकर खड़े थे। युवती से बातचीत को लेकर झगड़ा करने लगे। जब विरोध किया तो मारपीट करने लगे। यह देखकर पुतन बीच-बचाव करने के लिए आया। इसी दौरान एक युवक ने उस पर चाकू से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। बाद में लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल लेकर आए। देर रात एक बजे के करीब पुतन ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक पुतन पांच भाई हैं। पुतन सबसे बड़ा था। उसके दो भाई टोहाना में रहते हैं और दो भाई गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी 2023 को पुतन की शादी हुई थी।

जिंदल चौक के पास खंभे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। तीन-चार युवक पहले रिशु और बाद में पुतन के साथ झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक पुतन पर चाकू से हमला करता है। चाकू लगने से वह जमीन पर बैठ जाता है, उसके बाद हमलावर मौके से फरार हो जाते हैं। करीब दो मिनट तक पुतन वहीं पर दर्द से कराहता रहा। बाद में उसके दोस्त उसे बाइक पर बैठा कर निजी अस्पताल ले जाते हैं।

RELATED ARTICLES

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...