Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या की, आलू के खेत...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या की, आलू के खेत में मिला शव

शाहबाद। प्रेम प्रसंग के शक में युवती के भाई और पिता समेत चार लोगों पर यशपाल (23) की हत्या कर देने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करली है। 15 अगस्त को ढकिया निवासी लाखन के बेटे राजेश ने रवानी पट्टी उदा गांव निवासी यशपाल के खिलाफ इनकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर ले जाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी यशपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसी पुरानी रंजिश को लेकर अब बृहस्पतिवार सुबह को यशपाल की हत्या कर शव ढकिया और रवानी पट्टी के रास्ते में स्थित आलू के खेत में फेंक दिया। रास्ते से लोगों जब गुजरे तो रक्तरंजित हालत में पड़े मिले शव को देखकर सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने शव की पहचान कर परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर विलाप करना शुरू कर दिया। यशपाल के भाई कुंवरपाल ने ढकिया निवासी लाखन सिंह, राजेश समेत चार पर हत्या कर देने का आरोप लगाने शुरू कर दिए। इस बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने की कोशिश की तो परिवार के लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एसपी विद्यासागर मिश्र भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

एसपी को देखकर आक्रोशित परिजनों ने पुलिस के देरी से आने और ढकिया चौकी के निकट हुई हत्या को लेकर पुलिस को आरोपों के घेरे में लेना शुरू के दिया। करीब चार घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया गया। इस बीच भीम आर्मी के लोग भी पहुंच गए। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। यशपाल के भाई कुंवरपाल की ओर से हत्यारोपी लाखन सिंह, इनका बेटा राजेश, मनोज प्रधान और राजेश का अज्ञात भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करली गई है।

एसपी ने बताया कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसमें यशपाल जेल गया था। तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ और एसटीएससी में रिपोर्ट दर्ज करली है। दो हत्यारोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...