Friday, June 19, 2026
Home Crime UP चाट के रुपये मांगने पर की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चाट के रुपये मांगने पर की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में चाट विक्रेता राजेश गौतम उर्फ राजू की हत्या चाट के रुपये मांगने और वर्चस्व कायम रखने के लिए राकेश उर्फ कालिया ने अंजाम दी थी। बीती रात पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया। डीसीपी पश्चिम ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर भागा हुआ था और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। पुलिस को उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। बीती रात मुखबिर की सूचना पर घैला पुल के पास से पुलिस ने आरोपी ठाकुरगंज न्यू हैदरगंज हबीबपुर निवासी राकेश कालिया को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने बताया कि 13 दिसंबर की रात उसने चाट विक्रेता राजेश गौतम के ठेले से चाट खाया था। राजेश ने उससे चाट के रुपये मांगे तो उसने दबंगई दिखाते हुए चाट विक्रेता के साथ गाली-गलौज की और फिर 12 बोर के तमंचे से गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल राजेश गौतम की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई थी। चाट विक्रेता के बेटे अंकुर ने ठाकुरगंज थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था। घटना के बाद राकेश ने घटना में प्रयोग तमंचे को कचहरी के पास बने एक नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 12 बोर तमंचा एक खोखा और एक कारतूस भी बरमाद किया।

डीसीपी का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी राकेश सरेंडर करने की फिराक में लगा था। आरोपी के खिलाफ पहले से ठाकुरगंज थाने में हत्या के प्रयास सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह मूल रूप से काकोरी का रहने वाला है, पर 25 साल से ठाकुरगंज इलाके में रह रहता था।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

लुधियाना में प्रेमी जोड़े पर हमला, जान बचाने के लिए नहर में कूदे युवक-युवती

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कूमकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलो नहर पुल के पास दबंगई और हैवानियत का एक रोंगटे खड़े कर देने...

मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'खालिस्तान...

नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई...

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...