Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP प्रेम प्रसंग में गला रेतकर की युवक की हत्या, नहर किनारे फेंका...

प्रेम प्रसंग में गला रेतकर की युवक की हत्या, नहर किनारे फेंका शव

पीलीभीत। बीसलपुर निवासी मुजम्मिल की प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुप्तांग भी कुचल दिया। इसके बाद हाथ-पैर बंधा शव बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव बरकापुर में नहर किनारे फेंक दिया। बीसलपुर पुलिस ने इज्जतनगर पुलिस के साथ आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। इसके बाद बीसलपुर में दर्ज गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। बीसलपुर पुलिस ही मामले का राजफाश करेगी।

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बुधवार सुबह बरकापुर गांव में नहर किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो नहर पटरी के पास झाड़ियों में शव पड़ा मिला। इसी दौरान बीसलपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार शर्मा एक युवक को लेकर वहां पहुंच गए। युवक ने बताया कि हत्या कर शव यहीं फेंका था।

शव की पहचान मुजम्मिल अहमद (28) के रूप में हुई। वह बीसलपुर के गांव मीरपुर वाहनपुर का निवासी था। उसके पिता शमसुद्दीन भी मौके पर आ गए और शव की पहचान कर ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला रेतने से हत्या की पुष्टि हुई है। युवक के गुप्तांग को भी कुचल दिया गया था शमसुद्दीन ने बताया कि मुजम्मिल एक मोबाइल टावर पर काम करता था। वह मंगलवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं लगा। कॉल करने पर उसका फोन बंद आ था। तब उन्होंने बीसलपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने अंदेशा जताया कि कुछ लोगों से उनके बेटे की रंजिश चल रही थी। उन्हें शक है कि उन्हीं ने मुजम्मिल की हत्या की है।

बीसलपुर पुलिस एक आरोपी अरहान को साथ लेकर आई थी। बताया गया कि रिछौला गांव से अरहान व उसके दोस्त गुड्डू को पकड़ा है। दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। बीसलपुर पुलिस के मुताबिक इनमें से एक आरोपी के परिवार की युवती से मुजम्मिल के संबंध थे। इस बात को लेकर मुजम्मिल का पहले भी आरोपियों से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने बीसलपुर क्षेत्र में ही मुजम्मिल की हत्या कर दी। उसके बाद शव के हाथ-पैर बांधकर कार में डाला और यहां लाकर फेंक दिया।

सीओ बीसलपुर प्रतीक दहिया ने बताया कि लापता युवक की हत्या कर उसका शव बरेली में फेंका गया था। शव और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। बीसलपुर थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामले को हत्या में बदल दिया गया है। जल्द खुलासा कर आरोपी जेल भेजे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...