Friday, September 18, 2026
Home Crime UP युवक की हत्या कर नाले के पास फेंका शव, इलाके में फैली...

युवक की हत्या कर नाले के पास फेंका शव, इलाके में फैली सनसनी

मुजफ्फरपुर। एक युवक की हत्या कर शव को नाले के पास फेंके जाने का मामला सामने आया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड की मोटर पंप के पास की है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ASP टाउन भानु प्रताप सिंह और नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गए। बताया जा रहा है कि मोटर पंप के पास खून के कई छींटे मिले हैं। मृतक की पहचान मिठनपुरा थानाक्षेत्र के तीन कोठिया निवासी आकाश कुमार सिंह (23) के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड स्थित मोटर पंप के पास मजार के पास में नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की ईंट और पत्थरों से कूच कर हत्या की गई है। खून के कई छींटे भी आसपास के क्षेत्र में देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

वहीं, मामले की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया देर रात को चाय पीने की बात बोलकर आकाश कुमार घर से निकला और फिर नहीं लौटा। बेटे की बदमाशों द्वारा हत्या की गई है और उसके शव को नाले के पास फेंका गया है। इधर, पुलिस द्वारा मामले की जानकारी ASP टाउन भानु प्रताप सिंह को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी टाउन ने मामले की तफ्तीश शुरू की।

नगर पुलिस उपाधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से जानकारी ली जा रही है। साथ ही आसपास के घर वालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या कर शव को फेंका गया है। किस चीज से हत्या की गई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल एफएसएल की टीम घटनास्थल से नमूनों को कलेक्ट कर रही है। पुलिस की टेक्निकल टीम इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम से अपराधियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...