Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, आठ...

फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, आठ पर एफआईआर

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सनिगवां सजारी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार शाम 20 वर्षीय युवक का शव उसके खुद के प्लॉट में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान सुरेश उर्फ राजा राजपूत के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था।

परिवार ने प्रेम संबंधों को बताया मौत का कारण
परिजनों का आरोप है कि सुरेश के गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर युवती के परिजन काफी समय से नाराज़ थे। परिवार ने बताया कि 10 जुलाई को युवती के परिजनों ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया और वहां उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला भी किया गया, जिसके बाद सुरेश ने अपनी आपबीती परिवार को बताई थी। परिजन उसे इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल ले गए थे।

कमरें में बंद कर की थी पिटाई
परिवार का यह भी कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत सनिगवां पुलिस चौकी में की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मृतक के छोटे भाई शिवा के अनुसार, घटना के अगले दिन यानी 11 जुलाई को भी सुरेश को युवती के परिजनों ने फिर से धमकाया और कमरे में बंद कर पिटाई की। शनिवार शाम सुरेश का शव उसके प्लॉट में फंदे से लटका मिला। परिवार का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हत्या है और शव को फंदे से लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

पुलिस ने प्रेमिका के पिता, भाई, मामा समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी करवा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...