-पीडि़ता का आरोप, घर बुलाकर नाश्ते में खिलाया कोई नशीला पदार्थ
-अश्लील वीडियो बनाकर दूसरों से शारीरिक सम्बंध बनाने का दबाव
-एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत एक पीडि़त महिला ने एसएसपी अयोध्या को प्रार्थना पत्र देते हुए धोखे से पुरूष मित्र द्वारा दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने बताया है कि वह नाका स्थित एक रेस्टोरेंट में बतौर कर्मचारी का काम कर रही थी। वहीं पर उसकी पहचान आयुष सिंह से हुई। जान पहचान बढ़ाने पर आयुष ने उसे अपने घर बुलाया और नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद से दुष्कर्म किया।दुष्कर्म के बाद आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया और अपनी बातें मनवाने का दबाव बनाने लगा। अश्लील वीडियो को मोहरा बनाकर आयुष और एक अन्य महिला पीडि़ता से कई लोगों से जबरियां शारीरिक संबंध भी बनवाया।
पीडि़त महिला ने यह भी बताया कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उनकी बात नहीं मानेगी तो तुम्हें जान से मार देंगे। अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। और तुम्हारे घर वालों के पास भेज देंगे । पीडि़त महिला ने ये भी बताया कि उसने कई बार चौकी थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हार कर पीडि़ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है। मामले में पीडि़ता की मदद के लिए एडवोकेट श्वेता राज सिंह ने पीडि़ता की एसएसपी अयोध्या से मुलाकात करा कर न्याय का भरोसा दिलाया है।







