Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP सवा दो साल की बच्ची की धारदार हथियार से काटकर की हत्या,...

सवा दो साल की बच्ची की धारदार हथियार से काटकर की हत्या, तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को दिल दहला देने वाली वारदात के बारे में जिसने भी सुना उसी का कलेजा कांप गया। मामा की शादी में आई सवा दो साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मासूम का शव गांव से एक किलोमीटर दूर मिला।

बच्ची के मामा ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के बाहर लोगों ने आधा घंटे जाम लगाकर हंगामा भी किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं बच्ची की माैत के बाद शादी की खुशियों वाले घर में मातम पसरा है। कितनी बेरहमी से बच्ची की हत्या की गई, आगे जानिए।

मासूम सी जान का पूरा शरीर छलनी था। सिर, हाथ, सीना और पैरों पर जगह-जगह गहरे जख्म थे। नख से लेकर सिर तक रक्त रिस रहा था। शरीर पर एक अदद फ्राक तार-तार था। पिता का रोम-रोम रो पड़ा। एकबारगी तो वह बेसुध हो गए, लेकिन अगले ही पल उसने खुद को संभाला और अपनी कमीज उतारकर बिटिया के अर्द्धनग्न शव को उसमें लपेट लिया, फिर उसे खुद से लिपटा लिया। जिस बिटिया को लेकर उसने अपनी आंखों में तमाम ख्वाब संजो रखे थे, क्रूर काल ने इन्हीं आंखों से इतना खौफनाक मंजर दिखा दिया। पिता का चीत्कार देख लोगों की आंखें भर आई। हर कोई यही बोला कि ऐसा करने वालों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में मामा की शादी में आई सवा दो साल की बच्ची के साथ ऐसा होगा कोई सोच भी नहीं सकता था। बच्ची का शव गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में रास्ते में पड़ा मिला तो पिता बेसुध हो गया। बार-बार यही कहता रहा कि फूल सी बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी कौन कर सकता है। बच्ची के शव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। अपने लख्ते जिगर को देख बच्ची की मां तो बेहोश हो गई। बच्ची की अपहरण के बाद हत्या की सूचना मिलने बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने भावनपुर थाने में आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया। मोर्चरी के बाहर लोगों ने गढ़ रोड जमा लगा दिया।
पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारोपियों को मौत की सजा देने की मांग कर दी। जाम लगने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मेडिकल से तेजगढ़ी और काली नदी तक भीषण जाम लग गया। छात्र नेता विनीत चपराना ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के मुताबिक पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम ने बच्ची के शरीर पर मिले घावों के बारे में जानवर के हमले जैसे निशान भी होने का जिक्र किया है। धारदार हथियार के घाव नहीं बताए गए हैं। बच्ची के सिर पर जिस तरह से घाव है, वह भी नोचे जाने जैसे बताए गए हैं। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...