Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से मुक्ति की खौफनाक चाल: युवक...

बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से मुक्ति की खौफनाक चाल: युवक ने जिंदा इंसान को फूंका, खुद को ‘मरा’ दिखा रचा था मौत का नाटक

YouTube से सीखी साजिश, दोस्त को कार समेत जलाया, पत्नी ने कराया अंतिम संस्कार; पुलिस ने रीवा में दबोचा ‘मरा हुआ’ शख्स, DNA से होगी असली पहचान

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। 45 लाख के कर्ज में डूबे एक युवक ने बीमा क्लेम के लालच में न केवल अपनी ‘मौत’ का नाटक रचा, बल्कि एक निर्दोष युवक को कार में जिंदा जलाकर उसकी जगह खुद को मरा हुआ साबित कर दिया। इस खौफनाक साजिश में उसकी पत्नी भी शामिल थी, जिसने अधजले शव का अंतिम संस्कार तक करवा दिया।

लेकिन पुलिस की सख्त जांच और तकनीकी निगरानी के बाद आखिरकार यह झूठ उजागर हो गया।

रीवा में ज़िंदा मिला ‘मरा हुआ’ सुनील
29-30 जून की रात राजापुर थाना क्षेत्र के सिकरी अमान गांव में एक कार में आग लगने से एक शव बरामद हुआ था। पुलिस को शुरुआत में यह शव जवा कनपुरा (रीवा, मप्र) निवासी सुनील सिंह पटेल का लगा, जिसकी पहचान उसकी पत्नी हेमा सिंह ने की थी। अंतिम संस्कार भी करा दिया गया।

लेकिन सोमवार को एसओजी और थाना राजापुर पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रीवा जिले के आनंदपुर गांव में छापा मारकर सुनील और उसकी पत्नी हेमा सिंह को जिंदा पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि ब्यूटी पार्लर व हार्वेस्टर मशीन के लिए लिए गए 45 लाख के कर्ज को चुकाना मुश्किल हो गया था। ऐसे में पति-पत्नी ने मिलकर दो करोड़ का बीमा करवाया और इंटरनेट से सीखा कि खुद को मृत दिखाकर बीमा क्लेम कैसे लिया जा सकता है।

योजना के मुताबिक, सुनील ने अपनी कद-काठी के मिलते-जुलते एक अंजान युवक की तलाश शुरू की। 28 जून को उसे कनपुरा निवासी विनय चौहान मिला, जो नशे का आदी था। सुनील ने दोस्ती का नाटक कर उसे बार-बार शराब पिलाई और 29 जून को अपने साथ ले गया।

रास्ते में एक सुनसान जगह पर कार खड़ी कर विनय को सीट पर बैठाया गया। फिर गैस सिलिंडर की पिन खोली, कपूर शरीर पर और गाड़ी में छिड़का और शीशे के रास्ते जलता कपूर डालकर बाहर निकल गया। देखते ही देखते कार में धमाका हो गया।

अंधेरे का फायदा उठाकर वह प्रयागराज होते हुए रीवा पहुंच गया और साढ़ू के घर में छिप गया।

पत्नी ने निभाई आखिरी रस्म, लेकिन साजिश में थी पूरी भागीदार
सुनील की पत्नी हेमा ने न केवल शव की पहचान की, बल्कि पूरे विश्वास के साथ अंतिम संस्कार भी करवा दिया। लेकिन पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने मृतक की पहचान पुख्ता करने के लिए डीएनए जांच शुरू की।

पुलिस ने रीवा से चित्रकूट तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल लोकेशन से सुराग जुटाए। अंततः दंपती को पकड़ लिया गया। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके भाई विकास को बुलाकर डीएनए सैंपल लिया गया है।

एसपी अरुण कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को ₹10,000 इनाम देने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...