Sunday, September 20, 2026
Home Crime India व्यक्ति की पीट पीटकर की हत्या, हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा...

व्यक्ति की पीट पीटकर की हत्या, हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

रोहतक। कबूलपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें घायल व्यक्ति को फिर से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि मृतक का भाई और बेटा घायल है। घटना के बाद गांव में तनाव का महौल बन गया है, प्रशासन ने भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीड़ित परिजन की शिकायत पर सात लोगों को नामजद कर 14-15 के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और जांच-पड़ताल में जुटी है। कबूलपुर के हरीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जुलाई की शाम करीब सात बजे उनके पिता रामबीर गली में ही रामकिशन की दुकान पर बैठे थे। उसी समय गांव के ही बिजे, नरेश, राहुल, लाला व सत्ते आदि ने अभद्रता कर उनसे मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर वह भी दुकान की ओर गया तो वे लोग पिता और ताऊ रामनिवास से मारपीट कर रहे थे। उसने बीच बचाव करना चाहा तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। वह अपने पिता और ताऊ के साथ घर जा रहा था तो रास्ते में फिर से आरोपी 10-12 लोगों के साथ आए और मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरी बार हमला हुआ तो पुलिस को 112 पर कॉल की। उन तीनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे और उनके पिता रामबीर को पीजीआईएमएस के लिए रेफर कर दिया, जबकि घायल रामनिवास नागरिक अस्पताल में ही भर्ती रहा। इसके बाद घायल रामवीर और हरीश को उनके परिवार के ही ओमबीर, रवि और रविंद्र कार से लेकर पीजीआईएमएस जा रहे थे।

जब वे पीजीआई मोड़ पर पहुंचे तो दो कारों में सवार होकर बिजे, राहुल, नवीन, लाला और भोलू समेत 14-15 लोग आए और उन पर फिर से हमला कर दिया। जेली-लाठी और अन्य हथियारों से बुरी तरह मार पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके परिवार के लोगों को चोट लगी तो वे भागने लगे। आराेपियों ने पिता-पुत्र को कार से उतारकर बुरी तरह पीटा और फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। जहां पर रामवीर को मृत घोषित कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है और सात नामजद करते हुए 14-15 के खिलाफ 191(3), 103(2), 109(2), 118(2), 151, 126 व 324(4) हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

रामवीर अपने कुछ पड़ोसियों के साथ दुकान पर पेय पदार्थ पी रहे थे और उन्होंने इसके लिए दुकानदार से ग्लास मांगे थे। इस पर दूसरे पक्ष के बिजे आदि ने फब्ती कसी की कब से ग्लास का प्रयोग करने लगे। इस बात पर रामबीर और बिजे में विवाद हुआ था। इसके बाद रामबीर की हत्या कर दी गई। कबूलपुर गांव में पीड़ित पक्ष पर शाम करीब सात बजे पहला हमला हुआ और कुछ ही देर बाद दूसरा हमला हो गया। इसके बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की लापरवाही ऐसी कि घायलों को सुरक्षा नहीं दी गई। इस कारण हत्यारोपियों ने फिर से हमला कर दिया। परिजन का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस सावधानी बरतती तो उनके साथ इतनी बड़ी घटना नहीं होती। पिछले कई दिन से दूसरे पक्ष की ओर से हमला करने के लिए बहाना तलाशा जा रहा था।

इसकी पुलिस को मौखिक तौर पर शिकायत की भी की गई है। कबूलपुर में विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सात को नामजद करते हुए 14-15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...