Friday, September 18, 2026
Home Crime India हमीरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों का ससुराल पर उत्पीड़न...

हमीरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों का ससुराल पर उत्पीड़न का आरोप

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक नवविवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। भोरंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंबोह गांव की रहने वाली 23 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हंगामा किया।

मृतका की पहचान शिवानी उर्फ रीतू के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक साल पहले वीरेंद्र से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शिवानी को अचानक अस्वस्थ होने पर भोरंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। हालांकि वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

मौत की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। मायका पक्ष का आरोप है कि कुछ देर बाद ससुराल के लोग वहां से चले गए, जिससे संदेह और गहरा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही शिवानी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि पढ़ाई और घरेलू खर्चों को लेकर उसे लगातार ताने दिए जाते थे, वहीं पति की ओर से फोन पर धमकियां भी दी जाती थीं, जिससे वह तनाव में रहती थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। शाम के समय मायके पक्ष ने शवगृह के बाहर प्रदर्शन करते हुए शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-103 को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। करीब आधे घंटे तक चले जाम के बाद पुलिस के समझाने पर यातायात बहाल किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मायके पक्ष शवगृह के बाहर डटा हुआ है और गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर रहा है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...