Thursday, September 17, 2026
Home Crime India मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद युवक ने तोड़ा...

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद युवक ने तोड़ा दम

हरियाणा। होली के मौके पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। मामला कलानौर खंड के बनियानी गांव का है, जहां रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए झगड़े में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार फाग के दिन 4 मार्च को गांव में होली का उत्सव चल रहा था। इसी दौरान साहिल अपने साथी सतीश के साथ बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में गांव के युवक निशांत की बाइक खड़ी थी। बाइक हटाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

बताया जा रहा है कि निशांत के परिजनों और अन्य लोगों ने मिलकर दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गांव के विक्रम उर्फ कल्लू और बंटी उर्फ मोटी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

घटना में कई युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार विक्रम उर्फ कल्लू को कई गंभीर चोटें आई थीं और उसे बयान देने के लिए अनफिट घोषित किया गया था। गुरुवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने कलानौर थाना में निशांत और उसके परिजनों सहित 11 लोगों के खिलाफ मारपीट और झगड़े का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...