Tuesday, March 17, 2026
Home Crime India बाल बनवाने सैलून जा रहे  नेता की तीन बदमाशों ने गोली मारकर...

बाल बनवाने सैलून जा रहे  नेता की तीन बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या 

बिहार। बिहार के गया जिले में लोजपा नेता अनवर खान की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आमस प्रखंड के सिहुली गांव निवासी लोजपा नेता अनवर खान को कनपटी पर तीन गोली मार कर गमहरिया गांव के पास जीटी रोड पर एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लोजपा नेता की हत्या की सूचना मिलते ही समर्थक घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को लोजपा नेता अनवर खान सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से अपने बेटे के साथ बोल कर निकले थे कि सैलून से दाढ़ी और बाल बनवाकर आ रहे हैं। लोजपा नेता गमहरिया बाजार के पास स्थित सैलून दुकान के अंदर जाने वाले थे कि बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ तीन गोलियां उनके ऊपर दाग दीं। लोजपा नेता गोली के कनपटी पर लगते ही जमीन पर गिर गए। जब तक लोग समझ पाते तीनों बदमाश भाग निकले। हालांकि लोजपा नेता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद बाइक मौके पर छोड़कर बदमाश हाथ से पिस्तौल लहराते हुए पैदल भागने लगे। इस दौरान तीनों बदमाश पिस्तौल के बल पर एक राहगीर से बाइक छीन कर फरार हो गए।

लोजपा नेता की हत्या की सूचना के बाद आमस थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और बाइक बरामद की है। वहीं, अपने नेता की हत्या की सूचना पाते ही समर्थक आक्रोशित हो गए और आमस के पास जीटी रोड को जाम कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम खत्म किया।

वर्ष 2005 से लगातार तीन बार लोजपा नेता अनवर खान विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार 2005 के अक्टूबर के माह में लोजपा के टिकट से बिहार विधानसभा के चुनाव में गुरुआ विधानसभा चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में लोजपा नेता अनवर खान राजद प्रत्याशी शकील अहमद खान से दो हजार के अंतर से चुनाव हार गए थे। उसके बाद 2010 में एनसीपी और 2015 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे। तीनों चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

वर्तमान में लोजपा नेता अनवर खान आमस थाना क्षेत्र के मंगलाचक गांव के पास जीटी रोड पर होटल खोलकर व्यवसाय कर रहे थे। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर के रूप में भी जाने जाते थे। वर्ष 2002 से गया शहर में अनवर खान के नाम से दहशत थी। उस दौर में खान लूट और अपहरण समेत कई संगीन मामलों के आरोपी थे। शहर के गेवलबिगहा मोहल्ले में रहकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। 2005 में लोजपा नेता के रुप में उभरे और पहली बार में ही लोजपा के टिकट से गुरुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। उसके बाद से आमस थाना क्षेत्र में स्थित पैतृक घर सिहुली गांव में रह रहे थे।

RELATED ARTICLES

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...