Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP हकीम के घर से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, पुलिस की रेड...

हकीम के घर से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा, पुलिस की रेड में बड़ा खुलासा

पुलिस की पांच घंटे की रेड में कई हथियार और कारतूस बरामद, संदिग्ध हकीम सलाउद्दीन हिरासत में

लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र के मिर्जागंज गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक मुखबिर की सूचना पर रहीमाबाद और मलिहाबाद थाने की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात एक घर में छापा मारा, जो थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। यह घर किसी साधारण व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक हकीम सलाउद्दीन का था, जो इलाके में दवाखाना चलाता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान हकीम के घर से बड़ी संख्या में अवैध हथियार, गोलियां और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई की अगुवाई एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र दुबे ने की। उन्होंने बताया कि शाम छह बजे सूचना मिलते ही ACP मलिहाबाद और दोनों थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। तलाशी अभियान करीब पांच घंटे तक चला, जिसमें सलाउद्दीन, उसकी पत्नी और एक बेटी घर में मौजूद थे।

पूछताछ के दौरान सलाउद्दीन अवैध हथियारों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह न सिर्फ हथियारों का शौकीन था, बल्कि संभवतः प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इनकी सप्लाई भी करता था। छानबीन में यह भी सामने आया कि कुछ महीने पहले उसके तीन रिश्तेदारों की हत्या हो चुकी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सलाउद्दीन का बाहरी व्यवहार सामान्य हकीम जैसा ही था। वह वर्षों से मोहल्ले में दवाइयों का काम कर रहा था, लेकिन उसके घर से भारी मात्रा में असलहे बरामद होना सबको चौंका गया है। उसके घर से एक और युवक, ओवैश, को भी पकड़ा गया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है।

सलाउद्दीन की एक बेटी विदेश (नॉर्वे) में पढ़ाई कर रही है, जबकि दूसरी स्थानीय यूनिवर्सिटी में पढ़ती है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...