Friday, March 20, 2026
Home Crime India गया में दिल दहला देने वाली वारदात- खलिहान की झोपड़ी में सो...

गया में दिल दहला देने वाली वारदात- खलिहान की झोपड़ी में सो रहे दंपती की गला रेतकर हत्या

गया। बिहार के गया जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी गांव में अज्ञात बदमाशों ने खलिहान में सो रहे एक दंपती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

घटना शुक्रवार तड़के की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव से कुछ दूरी पर स्थित बधार में बने खलिहान की झोपड़ी में पति-पत्नी रात को सो रहे थे। इसी दौरान अपराधी वहां पहुंचे और दोनों की निर्ममता से हत्या कर फरार हो गए। मृतकों की पहचान वार्ड नंबर-1 की वार्ड सदस्य केशरी देवी और उनके पति प्रदीप यादव के रूप में हुई है।

बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

सुबह जब बच्चे खलिहान पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े थे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना की खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई।

पुलिस जांच में जुटी, छापेमारी शुरू

सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या को पूरी तरह योजनाबद्ध और नृशंस बताया जा रहा है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दोहरे हत्याकांड के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इलाके में भय और आक्रोश

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं जनप्रतिनिधि की हत्या से स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...