Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती की गला घोंट कर की...

प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती की गला घोंट कर की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तांडा गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को परिवार वालों ने दिल्ली से बरामद कर लाया फिर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। लड़की का शव उसके घर में ही बाथरूम में बंद मिला है। मां की शिकायत पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान  मुकेश सिंह की पुत्री साक्षी (20) के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में लड़की के मौसा विपिन कुमार का कहना है कि उनकी साढू की बेटी साक्षी गत 4 मार्च को पड़ोस के गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में दिल्ली चली गई थी। सामाजिक दबाव के बाद लड़की की बरामदगी दिल्ली से की गई। दो दिन पूर्व लड़की को दिल्ली से मोहिउद्दीन नगर लाया गया था। इसी दौरान अब यह बात सामने आया कि उनके साढू ने अपनी पुत्री की हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया है। इसके अलावा उनकी साली भी उनके पास पहुंचकर इस बात की जानकारी दी।

फिर वह लड़की की खोजबीन करने के लिए पहुंचे तो तरह-तरह से उनके साढू द्वारा जवाब दिया जा रहा था। पिता ने अपनी बेटी के भाग जाने की बात करने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो शव की तलाश शुरू की गई। शव घर के ही बाथरूम में बंद मिला। बाथरूम में बाहर से ताला लगा हुआ था। इस दौरान पुलिस द्वारा उनके साढू से पूछताछ की गई तो हत्या की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने पिता मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश सिंह पूर्व सैनिक बताए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि साक्षी और उसके प्रेमी दोनों अलग-अलग जातिके हैं। दोनों पड़ोसी गांव के ही रहने वाले हैं।  दोनों के घर की दूरी महज 500 मीटर की है। बताया जाता है कि कॉलेज आने-जाने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। लेकिन दोनों के इस संबंध को लेकर परिवार वाले तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों घर से भाग गए थे। लोगों का कहना है कि दिल्ली में लड़का के संबंधी ने लड़की को परिजनों के हाथों सौंप दी थी। उस समय वेलोग बाजार में थे, जिसका  उन लोगों ने वीडियो भी बनाया था।

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। लड़की की मां के बयान के आधार पर उसके पिता मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।  लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...