Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP गांव में युवती की गला रेतकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गांव में युवती की गला रेतकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के अमलोना गांव में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 30 मीटर दूर बने अहाते (गोड़े) में मिला है। सुबह करीब पांच बजे पिता अहाते में बने निजी शौचालय गया, तो बेटी का शव देखा। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बताया कि बेटी की शादी के लिए आज रिश्ते की बात पक्की करने जाना था। माखी थाना क्षेत्र के अमलोना गांव निवासी मोहिनी (22) पुत्री सरदार यादव कॉम्पीटिशन की तैयारी कर रही थी। पुलिस की परीक्षा दे चुकी थी।

इसमें सफलता न मिलने पर दोबारा फिर तैयारी कर रही थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे तक वह परिजनों के साथ रही। उसके बाद सभी ने खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। रात में मोहिनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार भोर पहर करीब पांच बजे पिता सरदार घर से करीब 30 मीटर दूर अपने अहाते  (गोड़े) में बने शौचालय में गए, तो वहां बेटी का रक्तरंजित शव देख बेहाल हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो मौके पर भीड़ लग गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।

हत्या की सूचना पर एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद, सीओ ऋषिकांत शुक्ला और माखी थाने की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच जांच की। मृतका के पिता ने अभी अज्ञात पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक बेटी अपने पास मोबाइल भी नहीं रखती थी। वह अपने भाई के मोबाइल से पढ़ाई करती थी। सात भाई बहनों में सबसे छोटी थी। दो भाइयों में अजय और विजय हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। अब इसी का नंबर था। उसके लिए शुक्रवार को लड़के की बातचीत करने जाना था। बेटी की हत्या से मां जनक दुलारी और अन्य परिजन बेहाल है।
सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि अभी हत्या की स्पष्ट वजह पता नहीं चल पा रही है। हर बिंदु पर जांच चल रही है। जिस मोबाइल से वह पढ़ाई करती थी, उसकी कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के मुताबिक बेटी की किसी से बात भी नहीं होती थी, वह मोबाइल भी नहीं रखती थी। फिर रात में 11 बजे जब वहां परिजनों के साथ रही, तो बाद में किसके बुलाने पर वह अहाते में गई थी। इस बिंदु पर भी जांच चल रही है। जिस दिन शादी की बातचीत करने जाना था उससे पहले ही युवती की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...