Friday, September 18, 2026
Home Crime UP युवकों को शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़,...

युवकों को शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, आठ युवतियों को किया गया गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश। युवकों को इंटरनेट से निकाली गई युवतियों की फोटो दिखाकर शादी का झांसा देकर पैसे लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। यह गिरोह अभी तक 300 युवकों को चूना लगा चूका है। बता दें कि इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत आठ युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ललितपुर की रहने वाली आरती शाक्यवार (35), विभा (20) गिरोह की मास्टरमाइंड हैं। इनके पास से युवतियों की तस्वीर वाले एलबम समेत 18 रजिस्टर बरामद हुए। इसके अलावा 20 मोबाइल, कंप्यूटर समेत बैंक खाते में जमा एक लाख रुपये भी सीज कर दिया गया।
मथुरा निवासी मनोज कुमार गौतम एडवोकेट ने ललितपुर में साइबर अपराध थाना में शिकायत की। बताया कि 9 दिसंबर को महिला ने उन्हें फोन पर खुद को अटल सेवा संस्थान का कर्मचारी बताकर बात की।

महिला ने बताया कि उसकी संस्था विवाह कराने का काम करती है। मनोज ने महिला से अपनी शादी की बात कही। इसके बाद उनसे 7,500 रुपये लेकर मोबाइल नंबर ब्लाॅक कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर 22 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया।

मैट्रिमोनियल साइटों से चुराती थीं डाटा

मास्टरमाइंड आरती व विभा यादव ने बताया कि इंटरनेट से मॉडल सरीखे दिखने वाली युवतियों की तस्वीरें डाउनलोड की जातीं। इसके बाद इन तस्वीरों का एलबम बनाया जाता। फिर मैट्रिमोनियल साइट से युवकों का नंबर लेकर उन्हें फोन किया जाता। फिर युवकों को तस्वीरें भेजी जातीं।

बात आगे बढ़ने पर रजिस्ट्रेशन व लेट फीस के नाम पर पैसा वसूलते। रजिस्ट्रेशन फीस सात हजार से दस हजार रुपये होती थी। पैसा मिलते ही युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था। 

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...