हरियाणा। पानीपत के बापौली की अनाज मंडी में शराब पार्टी के दौरान दोस्तो ने युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शराब पार्टी के दौरान उसकी साथियों के साथ कहासुनी हुई थी, जिस रंजिश में आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस थाना बापौली के एरिया में अनाज मंडी के गेट नंबर 2 पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान उनमें आपसी कहासुनी हो गई। यह कहासुनी लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई। इस झगड़े में पानीपत के बापौली के गांव अधमी निवासी करीब तसवर(25) के ऊपर हमला कर दिया। उसके साथ शराब पी रहे युवकों ने सिर व पेट पर चाकुओं से वार किए। जिसके कारण तसवर को गंभीर चोटें आई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तसवर को मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही ।







